आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये? How to build self confidence in Hindi?

दोस्तों ऐसे तो हम सब आत्मविश्वास के साथ ही पैदा हुए हैं, लेकिन कुछ लोगों में अधिक आत्मविश्वास होता है, और हम में से कुछ लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी होती है। और अगर आप ये जानना चाहते हैं की अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये, ऐसा क्या उपाय करें जिस से आपका आत्मविश्वास और आत्म सम्मान हमेशा ऊँचा बना रहेगा, तो ये लेख आप के लिए ही है।

आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये? How to build self confidence and self-esteem in Hindi?

अलग अलग परिस्थिति में हमारा आत्मविश्वास डग-मगाने भी लगता है। जाहिर सी बात है की समय के साथ, अलग अलग परिस्थियों का सामना करते हुए हमारा आत्मविश्वास बढ़ता या घटता है। लेकिन परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, हमारा आत्मविश्वास और मनोबल हमेशा ऊँचा और मजबूत रहना चाहिए। अच्छी बात ये है, की हम अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। अगर आप को लगता है की आपका आत्मविश्वास कमजोर पर रहा है, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय लेकर आए हैं। जब आप इन आत्मविस्वास को बढ़ाने वाले उपायों का अनुसरण करेंगे, तो निश्चित तौर पर आपको पता चलेगा की अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये।

जब आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, तो आप जीवन में वो सब काम बिलकुल आत्मविश्वास और आसानी के साथ कर पाएंगे जिनको करने में आज शायद आपको थोड़ी झिझक महसूस होती होगी, या शायद डर भी लगता होगा।

दोस्तों, आप अपने दैनिक जीवन में बहुत सारे ऐसे लोगों से मिलते होंगे जिन्हें देखकर आपको लगता होगा की बन्दे में कितना दम है, कितना आत्मविश्वास (Confidence) है, और इसका मनोबल कितना ऊँचा है।

ये कोई चमत्कार नहीं है। निश्चिततौर पर ऐसे लोगों ने अपने ऊपर काफी मेहनत की होगी, और तब जा कर ऐसा कमाल का आत्मविश्वास पैदा होता है, जिसे देख कर दूसरे लोग भी कहते हैं की वाह क्या कॉन्फिडेंस है इस बन्दे में।

पर सबसे बड़ा सवाल ये की अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये? तो आइये पहले ये जानते हैं की हमारा आत्मविश्वास कमजोर क्यों परता है, या कभी कभी हमारा आत्मविश्वास अचानक बढ़ कैसे जाता है?

तो जैसा की मैंने पहले कहा, हमारा आत्मविश्वास अलग अलग परिस्थियों में अलग अलग व्यवहार करती है। कुछ बातों या कारणों से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है, और कुछ बातों या कारणों से ये घटता हैं, जैसे:

  • किसी ने थोड़ा कुछ नेगेटिव बोल दिया
  • बॉस ने सब के सामने ऑफिस में डांट दिया
  • टीचर ने क्लासरूम में कुछ बुरा-भला बोल दिया
  • किसी ने थोड़ी आलोचना या निंदा कर दी
  • आप के काम को सराहा नहीं गया
  • किसी ने हंसी मजाक में कुछ बुरा बोल दिया

ऐसी परिस्थियों में आपका आत्मविश्वास घट सकता है। ये ऐसी परिस्थितियाँ हैं, जो ज्यादातर आत्मविश्वास और मनोबल को कमजोर करता है।

ठीक इसके विपरीत जब कोई आपकी तारीफ़ करे, आपके काम की प्रसंशा करे तो आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुँच जाता है।

तो, जैसा की आप देख सकते हैं, आपका आत्मविश्वास ज्यादातर बाहरी कारणों से प्रेरित और प्रभावित होता है। तो ऐसे में ये जानना जरुरी हो जाता है की अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये, और कैसे अपने कॉन्फिडेंस को हमेशा ऊँचा रक्खें। और आज हम ऐसे ही कुछ बेहतरीन उपाय के बारे में जानेंगे जो आपके अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेंगी।

आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये – आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय

खैर कारन जो भी हों, सवाल ये है की आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसा क्या उपाय किया जाए, जिससे आपका आत्मविश्वास ऊपर उठेगा ? आज हम ऐसे ही आत्मविश्वास को बढ़ाने के कुछ उपाय आपको बताने वाले हैं, तो आइये जानते हैं की आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए क्या उपाय किया जाए और बहुत ही आसानी से अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये।

#1 अपने डर का सामना कीजिए

कहते हैं डर सबको लगता है – किसी को ऊंचाई से, किसी को पाने से, किसी को कॉकरोच से या अन्य किसी चीज़ से। और किसी चीज़ का डर आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है। जैसे अगर आपको अंग्रेजी अच्छे से बोलने नहीं आती हो, और कहीं पर आपको बोलना परे तो शायद आपको थोड़ा डर लगेगा, और आपका आत्मविश्वास या कॉन्फिडेंस आपका साथ नहीं देगा। तो क्यों न इस डर से जीता जाए? रोज एक काम आप ऐसा जरूर करें जिसको करने में आपको डर लगता हो? जैसे अंग्रेजी बोलना? तो बोलिये ना, आईने के सामने, टूटी फूटी, जैसे आती है वैसे, और साथ में सीखिए, मेहनत कीजिये, कोसिस कीजिये बेहतर करने के लिए। ऐसा करने से डर भी निकल जाएगा और आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही।

#2 खुद को उस रूप में देखिये जैसा आप दिखना चाहते हैं

दोस्तों सकारात्मक कल्पना कीजिए और अपने आप को एक सफल व्यक्ति के रूप में देखिये। कैसा होगा जब सब आप की तारीफ कर रहे होंगे, सब आप के काम की तारीफ कर रहे होंगे? वो समय कैसा होगा जब आपको आपके काम केलिए रिकग्निशन और सम्मान मिल रहा होगा? जब आप खुद को इस तरह से देखते हैं, तो आप की सोच बदलती है, और जब सोच बदलती है तो लाइफ बदलती है। अपने आपको एक हारे हुए, और कमजोर की तरह देखने की जगह खुद को सम्मान के साथ और जीतते हुए देखिये। पॉजिटिव visualization एक बेहतरीन उपाय है आत्मविश्वास बढ़ाने और खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने के लिए ।

#3 अपने बारे में खुद के सोच को बदलिए

कहते हैं ना हम जैसा सोचते हैं वैसे ही बनते हैं, तो इसीलिए जरुरी है की आप खुद के सोच को खुद प्रभावित करें। इसे अंग्ग्रेजी में self affirmation कहते हैं। मतलब ये आपके नकारात्मक सोच का ही तो नतीजा है की किसी बाहरी परिस्थिति के कारन आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस या आत्मविश्वास कमजोर पर रहा है। आईने के सामने खरे हो के, खुद को आस्वस्त कीजिये की आप कमजोर नहीं हैं, और किसी के सोचने या कहने से ये सच्चाई नहीं बदलेगी। आप को, आपके मेहनत से सफल होना है, और इसके लिए आप निरंतर प्रयाश भी करेंगे।

#4 खुद से खुद की आलोचना मत कीजिए

दोस्तों कहते हैं मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।  और दुनिया में चाहे हमारे बारे में कोई कुछ भी कहे, हम खुद अपने सबसे बड़े आलोचक (critic) होते हैं। और कभी कभी हम खुद की आलोचना, बहुत जयादा करने लगते हैं, या यूँ कहें की दूसरों की जो हमारे बारे में सोच है, उसे हम खुद पर थोपने लगते हैं। ऐसा करने से हमेशा बचिए – और ये अपना आत्मविश्वास बढ़ाने का एक बेहतरीन उपाय है।

#5 अपने आप को जीत के लिए तैयार कीजिए

कहते हैं की जीत से हमारा आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाता है, और इसलिए ये महत्वपूर्ण है की हम खुद को जीतने के लिए तैयार करें। सिर्फ सोचने से सोच जरूर बदलेगी, लेकिन सकारात्मक परिणाम के साथ आपका सोच और मनोबल एक अलग बुलंदी को छुएगा। इसीलिए जीतने और सफल होने के लिए जो भी कीमत चुकानी परे, वो चुकाने के लिए खुद को तैयार कीजिये। एक जीत से आप हज़ारों आलोचक को जवाब दे सकते हैं, और अपना मनोबल हमेशा के लिए बढ़ा सकते हैं। और ये तभी संभव होगा जब आप अपना नजरिया सकारात्मक रखेंगे । और इसकेलिए जरुरी है की आप अच्छे अच्छे सुविचार और प्रेरणादायक प्रसंग को पढ़ें और उनका अनुसरण करें।

#6 दूसरों की मदद कजिए

दोस्तों कहते हैं सकारात्मकता में बहुत पावर होती है। जब आपकी सोच सकारात्मक होती है, तो आप अंदर से खुश और अंतविश्वास से भरपूर होते हैं। और दूसरों की मदद करने से आपको एक अलग खुसी मिलती है। आप जिस अवस्था में हैं, आप जैसे भी किसी की मदद कर सकते हैं, आप कोसिस रखिए की हर दिन आप किसी न किसी की मदद जरूर करेंगे। मदद जरुरी नहीं की पैसे से की जाय, आप ने किसी को रास्ता दिखाया, किसी को कोई एक डॉक्यूमेंट प्रिंट करने में मदद की, किसी को मेल भेजना सिखाया, कुछ भी। कोसिस रखिये किसी न किसी को, किसी न किसी तरीके से मदद आपको हर दिन करनी है। अपना आत्मविश्वास बढ़ाने का ये एक बेहतरीन तरीका है।

#7 खुद को दूसरों से छोटा मत समझिये

जब आ दूसरों को खुद से बेहतर मानते हैं, अपनी तुलना भी उनके साथ करते हैं तब पाया गया है की आपका आत्मविश्वास कमजोर पर्ने लगता है। ऐसा करने से हमेशा बचिए। इस दुनिया में सब बेहतर हैं, किसी को अंग्रेजी नहीं आती, तो कोई डांस करना नहीं जनता। कोई अच्छा खाना पका सकता है, तो किसी को गाने नहीं आती। सब के अपने अपने पॉजिटिव और नेगेटिव साइड्स हैं। जब आप खुद का औरों के साथ तुलना करने बैठेंगे, वो भी नकारात्मकता के साथ तो ये आपके आत्मविश्वास को सिर्फ और सिर्फ कमजोर करेगी। इसीलिए सब को बराबरी के हिसाब से देखिये और ये उपाय आपके आत्मविशास को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे।

निष्कर्ष

दोस्तों किसी भी मनुष्य के सफलता या विफलता में आत्मविश्वास या self confidence एक अद्भुत और बहुत ही महत्वपूर्ण फ़ैक्टर होता है। जब आपका आत्मविश्वास ऊँचा होता है, तो आप के अंदर बड़े से बड़े काम को सफलतापूर्वक करने की एक अद्भुत क्षमता आ जाती है। लेकिन जब आत्मविश्वास कमजोर हो तो छोटे से छोटे काम को करने का सहस भी आप नहीं जुटा पाते। हार का डर, या किसी के द्वारा आलोचना या और भी बहुत कारन हो सकते हैं जो हमारे आत्मविश्वास को कमजोर कर सकते हैं।

लेकिन इस में घबराने वाली कोई बात नहीं और अगर आप ये सोच रहे हैं की अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये, तो ये बहुत आसान है। अच्छी बात ये है की हम सब आपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। और आज हमने आत्मविश्वास को बढ़ाने वाले ऐसे ही कुछ बेहतरीन उपाय आपके साथ साझा किए हैं। मुझे पूरा यकीन है, की अगर आत्मविश्वाश को बढ़ाने वाले इन उपायों को आप अपने जीवन में अपनाएंगे, तो आपका आत्मविश्वास और self-confidence जरूर बढ़ेगा।

तो आइए इंतज़ार किस बात का है, इन प्रेरक विचार और उपायों को अपने जीवन में अपनाइये और अपना आत्मविश्वास बढ़ाइए।

अगर आपके मन में कोई सवाल है, या आप कुछ और भी जानना चाहते हैं तो, नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें, हम कोसिस करेंगे तुरन्तर उत्तर देने का। आपको आज का ये लेख कैसा लगा ये भी जरूर बताते जाइएगा। और अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो, तो प्लीज लाइक और शेयर जरूर करें।

Scroll to Top